Dainik Athah

गाजियाबाद व मोदीनगर में भाजपा आगे, लोनी में रालोद ने बनाई बढ़त

नगर पालिका मुरादनगर अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

अथाह संवाददाता।

गाजियाबाद। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाय चुनाव की मतगणना जिले में तीन स्थानों पर सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई। लोनी, मोदीनगर, गाजियाबाद में मतगणना की प्रारंभिक गिनती के बाद गाजियाबाद में नगर निगम महापौर पर भाजपा की सुनीता दयाल बढ़त बनाए हुए हैं। वही दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी गठबंधन की पूनम यादव चल रही है। नगर पालिका मोदीनगर अध्यक्ष पद पर भाजपा के विनोद वैशाली बढ़त बनाए हुए हैं।

नगर पालिका लोनी अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय लोकदल की रंजीता धामा आगे चल रही है। इसके अलावा नगर पालिका मुरादनगर अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। मतगणना स्थल के अंदर जहां प्रत्याशियों के दिल की धड़कन गिनतीओं के साथ बढ़ और घट रही है। वही मतगणना स्थल के बाद कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है जैसे ही प्रत्याशियों के आगे चलने की सूचना मिलती है तो ढोल पर कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आ रहे हैं वही नारे भी जोर-जोर से लगने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *