Dainik Athah

अनेक स्थानों पर अखिलेश का जोरदार स्वागत

  • कर्नाटक में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में अखिलेश यादव जुटे
  • कर्नाटक के 14 विस क्षेत्रों में सपा को मिल रहा जोरदार समर्थन

अथाह ब्यूरो
बैंगलुरू।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर्नाटक प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे पांच से सात मई तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएगें। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 14 प्रत्याशी उतारे है। प्रचार के दौरान उनके रोड शो एवं जनसभाओं में भीड़ उमड़ रही है।

समाजवादी पार्टी कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष एन मनजप्पा विधान सभा क्षेत्र चित्रदुर्ग, एल गिरीश विधान सभा क्षेत्र चेन्ना पटना, नागराज के एस विधान सभा क्षेत्र यशवंतपुर, थम्मप्पा सी विधान सभा क्षेत्र कोलार, आर वेणुगोपाल विधान सभा क्षेत्र बेल्लारी सिटी, पारश्रेरम विनायक विधान सभा क्षेत्र सोराभा, रूद्र गौडा डी पाटिल विधान सभा क्षेत्र अफजलपुर, ए वी नारायन विधान सभा क्षेत्र डोड्डा बल्लापुर, सम्पूर्ण गौडा विधान सभा क्षेत्र बातारायनपुरा, मोनी सैफुल्ला विधान सभा क्षेत्र सर्वज्ञा नगर, जयप्पा पीएस विधान सभा क्षेत्र होललकेरे, स्वामी जी विधान सभा क्षेत्र जगलुर, अफसर खान विधान सभा क्षेत्र पदमनाभ नगर, मडे गौडा विधान सभा क्षेत्र मगाडी से प्रत्याशी है।
समाजवादी पार्टी इन विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ रही है। चुनावी दौरे के पहले दिन अखिलेश यादव ने पांच मई को समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में गुलबर्गा और अफजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभा कर जिताने की अपील की। चुनावी दौरे के दूसरे दिन यादव ने विधान सभा क्षेत्रों में रोड शो के साथ पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की।

अखिलेश यादव ने कर्नाटक की जनता से बदलाव की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार ने प्रदेश और देश को तबाह कर दिया है। सत्ता लोलुप भाजपा की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, व्यापारी व हर वर्ग बर्बाद हो गया है। समाजवादी पार्टी कर्नाटक में विकास की राजनीति को आगे लाना चाहती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *