Dainik Athah

रविंद्र त्यागी को सौंपा गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पदभार

  • बिल्डर्स एसोसिएशन आफ इंडिया की इंस्टालेशन सेरेमनी संपन्न
  • बिल्डर्स की समस्या का समाधान करवाने में कोई कसर बाकि नहीं रखेंगे: रविंद्र त्यागी
  • रविंद्र त्यागी में सभी को एकजुट करने की अद्भुत क्षमता: प्रवीण त्यागी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
बिल्डर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन ने इंस्टॉलेशन सेरेमनी संपन्न कराई। मुख्य अतिथियों निवर्तमान उपाध्यक्ष बिल्डर एसोसिएशन आफ इंडिया महेंद्र सिंह सेठी ने वर्तमान उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी को पदभार सौंपा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं बिल्डर एसोसिएशन आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन रेड्डी, पूर्व सांसद केसी त्यागी, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष चेयरमैन बोर्ड आफ ट्रस्टीज बिल्डर्स एसोसिएशन आफ लाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीएमडी वीवीआइपी ग्रुप प्रवीण त्यागी, बिल्डर एसोसिएशन आॅफ इंडिया, निवर्तमान उपाध्यक्ष महेन्द्र सेठी, अरुण सहाय पूर्व उपाध्यक्ष बीएआई संजय त्यागी अध्यक्ष बिल्डर्स एसोसिएशन आफ इंडिया उत्तर प्रदेश, सतीश कसाना अध्यक्ष गाजियाबाद सेंटर आदि मंच पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर रविंद्र त्यागी ने बिल्डर्स, कॉन्टैक्टर्स की विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया व यह आश्वासन दिया कि वह अपने कार्यकाल में संबंधित विभाग व माननीय मंत्री से मिलकर इसका समाधान करेंगे व अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि अपने कार्यकाल में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। वीवीआईपी ग्र्रुप के सीएमडी प्रवीण त्यागी ने कहा कि रविंद्र त्यागी में सभी को एकजुट करने की अद्भुत क्षमता है। इसके साथ ही वे समाज और अपने संगठन के लिए कुछ करना चाहते हैं। वे जिस भी संगठन से जुड़ते हैं तन-मन-धन के साथ जुड़ते हैं।

इन सभी अतिथियों की उपस्थिति में निवर्तमान उपाध्यक्ष बिल्डर एसोसिएशन आफ इंडिया महेंद्र सिंह सेठी ने वर्तमान उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी को पदभार सौंपा। इस अवसर पर राजस्थान स्टेट्स चेयरमैन रवि खेरिया, अशोक अग्रवाल, दिल्ली प्रदेश स्टेट चेयरमैन संजीव बंसल व दिल्ली से राम अवतार गुप्ता, वेद खुराना, महताब अली, विपिन तेवतिया, सुधीर त्यागी, संजय जैन समेत उत्तर प्रदेश की सभी सेंटर चेयरमैन व जीसी एमसी मेंबर मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *