Dainik Athah

भाजपा नेतृत्व ने 12 तक मांगी संभावित दावेदारों की सूची


  • अथाह संवाददाता
    गाजियाबाद।
    भारतीय जनता पार्टी ने 12 अप्रैल तक निकाय चुनावों के दावेदारों की सूची मांगी है।
    भाजपा के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक के साथ ही रविवार को मेरठ में हुई क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि वे 12 अप्रैल तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक करने के बाद हर हाल में 12 अप्रैल तक महापौर, नगर पालिका चेयरमैन एवं नगर पंचायत चेयरमैन दावेदारों की सूची तैयार कर प्रदेश मुख्यालय को भेज दें। अब चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद प्रदेश नेतृत्व पर एकाएक दबाव बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि पहले चरण के लिए नामांकन भी 11 से 17 अप्रैल तक और दूसरे चरण के लिए नामांकन 17 से 24 अप्रैल तक होने हैं।
    भाजपा सूत्रों के अनुसार महापौर, नगर पालिका अध्यक्षों तथा नगर निगम पार्षदों की सूची प्रदेश मुख्यालय से तय होगी, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम क्षेत्रीय कार्यालय से तय होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *