Dainik Athah

गरीब महिला ने ऋतु सुहास को भेंट किया डायरी- पेन

महिला का खोखा जलने पर ऋतु सुहास ने की थी मदद

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
कहते हैं कि बेसहारा और गरीब की मदद करना भगवान की सेवा करने के बराबर है। भगवान भी भक्तों के सत्कर्मों से खुश होता है। गाजियाबाद में जिस महिला का खोखा जल गया था उसने गाजियाबाद की निवतृमान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास को डायरी और पेन भेंट किया। इस भेंट को पाकर सुहास भी खुश हो गई।
बता दें कि 22 मार्च को टायर पंचर का काम करने वाली गरीब महिला पूनम का खोखा जल गया था अथवा शरारती तत्वों ने जला दिया था। पूनम के पति लकवा ग्रस्त है। पूनम के पास परिवार को चलाने का एक मात्र जरिया खोखा था जहां वह पंचर लगाने का काम करती है। इसकी जानकारी मिलने पर ऋतु सुहास ने महिला की अपने पास से भी मदद की तथा अन्य लोगों से भी उसकी मदद करवाई तथा नया खोखा भी दिलवाया। इससे पूनम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोमवार की शाम गाजियाबाद से कार्यमुक्त होने के बाद ऋतु सुहास पूनम का हालचाल जानने पहुंची तो पूनम ने उन्हें डायरी और पेन भेंट किया। इस भेंट को पाकर ऋतु सुहास की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस खुशी को दैनिक अथाह के साथ बांटा।

मंगलवार को पूनम को पता चला कि ऋतु सुहास मैडम का तबादला हो गया है, तब से वह दुखी है। पूनम ने कहा मुझे कल तक भी मैडम ने नहीं बताया कि उनका तबादला हो गया। इसके बाद वह फिर उनसे मिलने के लिए पहुंची तो उसकी आंखों में आंसू थे। लेकिन इस मदद से खुद ऋतु सुहास की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *