Dainik Athah

गाजियाबाद जिले में महिलाओं का बोलबाला: महापौर सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित

मोदीनगर अनुसूचित जाति, मुरादनगर, लोनी, खोेड़ा सामान्य महिला के लिए आरक्षित

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। उत्तर प्रदेश शासन ने नगर निकाय चुनाव के लिए महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत चेयरमैन पदों का आरक्षण घोषित कर दिया है। जिले में महापौर से लेकर नगर पालिकाओं के चेयरमैन पदों पर महिलाओं का बोलबाला है।
शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गाजियाबाद महापौर सीट एक बार फिर सामान्य महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसके साथ ही मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मोदीनगर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है। जबकि लोनी, मुरादनगर एवं खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गये। हैं।
इसके साथ ही नगर पंचायतों की बात की जाये तो निवाड़ी नगर पंचायत अनारक्षित, पतला पिछड़ा वर्ग महिला, फरीदनगर अनारक्षित एवं डासना नगर पंचायत महिला के लिए आरक्षित की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *