Dainik Athah

जन नायक कर्पूरी ठाकुर को पुण्य तिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता कपूर्री ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कपूर्री ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानना है कि स्व. कपूर्री ठाकुर आजीवन समाजवाद के लिए समर्पित रहे।

वे स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वे न तो पटना और नहीं अपने गांव में एक इंच जमीन जोड़ पाए। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाने लगा था। उन्होंने कहा कि कपूर्री ठाकुर की जीवन शैली बहुत साधारण थी। 1952 में देश में प्रथम चुनाव से लेकर अंत तक वे विधानसभा चुनाव जीतते रहे, कभी नहीं हारे। वे गरीबों के मसीहा थे। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे शासकीय तामझाम से दूर रहे।

इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, डा. राजपाल कश्यप, संजय सविता विद्यार्थी, राजबाला रावत, मुकेश शुक्ला, प्रदीप शर्मा आदि ने भी जननायक कपूर्री ठाकुर को पुष्पांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *