Dainik Athah

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास कार्यो का किया निरीक्षण

विकास कार्याे को गतिशीलता एवं गुणवत्ता परक रूप से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश


अथाह संवाददाता
नोएडा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टर 28, 29, 32, 33, मेडिकल डिवाइसेज पार्क, टॉय पार्क, अपेरल पार्क, एमएसएमई पार्क आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए विकास कार्यों की विकास की गति को और बढ़ाने तथा लैंडस्केपिंग पर अधिक कार्य करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य सचिव द्वारा प्राधिकरण के सेक्टर 32 में स्थापित एवरी डेनिसन कंपनी का निरीक्षण भी किया गया। एवरी डैनीसन कंपनी के कार्यालय विश्व के 50 देशों में है। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण में 12 एकड़ में स्थापित इस कंपनी में लेटेस्ट हाई स्पीड कोटिंग टेक्नोलॉजी की मशीनरी लगाई गई है।

कंपनी के एचआर साउथ एशिया निदेशक अमिताभ सागर वाइस प्रेसिडेंट एवं अजय कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ मुख्य सचिव का स्वागत किया गया। एवरी डेनिशन कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा कदम कदम पर दिये गये सहयोग के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। तदोपरांत मुख्य सचिव द्वारा फैक्ट्री परिसर का भ्रमण किया गया तथा फैक्ट्री में लगी नवीनतम टेक्नोलॉजी की मशीनरी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की गयी।

इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव के अतिरिक्त अनिल सागर, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास विभाग, डॉक्टर अरुण वीर सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण, मोनिका रानी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, रवीन्द्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, शैलेंद्र कुमार सिंह विशेष कार्याधिकारी, केके सिंह महा प्रबंधक परियोजना सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *