Dainik Athah

गाजियाबाद जनपद न्यायालय परिसर में तेंदुआ घुसा, हमले में कई लोग घायल

  • जनपद न्यायालय परिसर में मची भगदड़
  • अदालतों के दरवाजे बंद

  • अथाह संवाददाता
    गाजियाबाद।
    गाजियाबाद के जनपद न्यायालय परिसर में तेुंदए के घुसने से हड़कंप एवं भगदड़ की स्थिति है। तेंदुए के हमले में इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। इस कारण अदालतों के साथ ही वकीलों के चेंबर के दरवाजे भी बंद हो गये।
    बुधवार को सांय करीब चार बजे तेंदुआ अदालत परिसर में घुसा और उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। तेंदुए के हमले में एक जूता पालिश करने वाले, महिला, वकील समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों में पुलिसकर्मी भी बताये जा रहे हैं। तेंदुए के हमले के बाद अदालत परिसर में भगदड़ की स्थिति मच गई और देखते ही देखते पूरा परिसर खाली हो गया। इतना ही नहीं अदालतों के दरवाजे एवं वकीलों के चेंबर भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिये गये। घटना की जानकारी पुलिस एवं वन विभाग को दी गई है। इस घटना के कारण पूरे राजनगर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
    अदालत परिसर में स्थिति यह है कि अदालतों के दरवाजों में बंद एवं वकीलों के चेंबर में लोग खिड़कियों से झांक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *