Dainik Athah

एडीएम प्रशासन लोनी, एसडीएम शुभांगी मोदीनगर की प्रशासक नियुक्त

जिलाधिकारी ने निकायों में नियुक्त किये प्रशासक

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। शासन के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जिले की सभी निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये। अब अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन ऋतु सुहास लोनी नगर पालिका परिषद की प्रशासक होगी।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश जारी करते हुए एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को लोनी नगर पालिका एवं साथ में प्रशासक नगर पंचायत निवाड़ी, एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला को मोदीनगर नगर पालिका, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय निखिल चक्रवर्ती को खोड़ा नगर पालिका परिषद, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम चंद्रेश कुमार सिंह को मुरादनगर नगर पालिका, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह को डासना नगर पंचायत, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय शाल्वी अग्रवाल को पतला नगर पंचायत तथा फरीदनगर नगर पंचायत का प्रशासक एसडीएम न्यायिक मोदीनगर संतोष राय को नियुक्त किया गया है।
यह पहली बार है जब किसी जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट को नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किया हो। जिलाधिकारी के इस निर्णय से जिले में तैनात सभी पीसीएस अधिकारियों में खुशी है। सूत्रों के अनुसार कई एसीएम नये अधिकारी है। प्रशासक नियुक्त होने से उन्हें कुछ न कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *