Dainik Athah

ऐसा है हमारा यूपी जहां गंगा,यमुना,सरस्वती का है पवित्र संगम: वी के सिंह

यूपी स्थापना दिवस: 74 साल का हुआ उत्तर प्रदेश

अतिथियों ने लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बालिका दिवस पर सम्मानित हुई बेटियां

अथाह सवांददाता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आत्मनिर्भर उप्र  महिला, युवा, किसान, सबका विकास-सबका सम्मान दिवस  का शुभारंभ  हिंदी भवन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ वी के सिंह, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप एवं समस्त विधायक व प्रशासनिक अधिकारी अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंगलवार को हिंदी भवन में जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित कर मेले का रूप दिया गया। मुख्य अतिथि एवं  विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधि गणों द्वारा सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जनरल वीके सिह ने मेले के भ्रमण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।  तत्पश्चात रेडीकान पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति करते हुए कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया । इस अवसर पर  केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जनरल वी के सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र संगम है। राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप ने कहा 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का नाम घोषित हुआ था।

स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश देश की एक ऐसी धरोहर है जहां पर भगवान श्री राम ने जन्म लिया। मथुरा एक ऐसी धरोहर है जहां पर भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। ताज नगरी की पहचान ताजमहल के नाम से होती है। खेती किसानी में उत्तर प्रदेश अपना एक अलग पहचान रखता है। कुल मिलाकर बहुत कम समय में उत्तर प्रदेश देश और दुनिया में विकास की गति में बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ा है। सभी प्रदेशवासियों को मैं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भी आज देश भर में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की भी प्रदेशवासियों को मैं बधाई देता हूं आज का दिन देश और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत खुशी और वैभव का दिन है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प हम सबको लेना होगा जिसके लिए हम सबको अपनी सहभागिता देनी होगी। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश की स्थापना, गंगा जमुनी संस्कृति, प्रदेश के आकर्षण, व्यवसाय एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

 जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कहा कि हम सबको आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संरचना करनी होगी। उन्होंने कहा कि कई प्रकार की योजनाओं के द्वारा भारत सरकार महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा और भेदभाव के प्रति सजग हो रही है। ये योजनाएं कमजोर और पीड़ित महिलाओं को आवाज उठाने में मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं अर्थव्यवस्था एवं भारत निर्माण में अपना अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिससे महिलाओं का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास हो सके हमें उस पर पूरा ध्यान देना होगा ताकि आज की महिला आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि हम सभी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप द्वारा जनपद से चयनित 05 दिव्यांगजन लाभार्थियों को व्हील चेयर वितरण की गई।

व्हील चेयर वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांग समाज का अंग हैं उइनको आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। व्हील चेयर पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए। विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिसमें कृषि विभाग से 11, प्रोबेशन विभाग से 05 प्रमाण पत्र, 04 टॉपर बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरण, प्रधानमंत्री आवास (शहरी/ग्रामीण) पीओडूडा/पी डी डीआरडीए 10 लाभार्थियों को घर की चाबी, फूड प्रोसेसिंग 05 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, पाली हाउस एवं अन्य 05 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, कुल 45 विभिन्न विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जनपद से सारेगामापा लिटिल चैम्प की प्रतिभागी आरोही सोनी ने गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रहीं महिला व बालिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आरोही सोनी (गायन), आराध्या शर्मा (योग), दामिनी गुप्ता (संगीत), काजल शर्मा (शिक्षण), कामाक्षी शर्मा (साइबर) को जनपद गाजियाबाद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही पूनम विश्वनोई उप क्रीड़ा अधिकारी गाजियाबाद, सबा अली (खेल व बालिका शिक्षा), बेसिक शिक्षा विभाग से पूनम शर्मा (एंकरिंग) व हिंदी भवन समिति से ललित जायसवाल को गरिमा सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सुधीर तोमर, बीना कौशिक, तरूणराज, प्रांशु शुक्ला, सरिता चौधरी, गौरव कुमार, अशोक कुमार चौहान, हर्षित कौशिक, संजीव कुमार, अंशुल कुमार, दिव्यजोत सिंह बग्गा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा उपस्थित अतिथि गणों एवं आम जनमानस को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं बालिका दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक मंजू सिवाच, विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा,   अतुल गर्ग, एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास, एडीएम सिटी बिपिन कुमार, एसीएम निखिल चक्रवर्ती, परियोजना निदेशक डीआरडीए पी एन दीक्षित, डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास, बीएसए विनोद कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमर जीत सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार, डीपीओ विकास चंद्र, डीपीओ शशि वाष्र्णेय, सीवीओ डॉ महेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कुं निधि सहित अनेक विभाग से विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *