Dainik Athah

अस्थाई गौ आश्रय स्थल का नोडल अधिकारी अदिति सिंह ने किया निरीक्षण


 साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

अथाह संवाददाता


 मुरादनगर । अपर आयुक्त वाणिज्यकर गौतमबुद्धनगर शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद मुरादनगर द्वारा संचालित अस्थाई गौ आश्रय स्थल गुड़मंडी का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास, परियोजना निदेशक पी एन दीक्षित, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महेश कुमार, एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला अधिशासी अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी मुरादनगर डॉ राहुल कुमार अग्रवाल ने भी गौ आश्रय का जायजा लिया। इस दौरान 172 गोवंश संरक्षित पाए गए। आश्रय स्थल पर भूसा भंडारण क्षमता 300 कुंतल पाया गया। केयरटेकर का भुगतान नियमित किया जा रहा है। इस मौके पर सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने आश्रय स्थल पर गोवंश के विश्राम के स्थान पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गौ आश्रय स्थल पर ड्रेनेज की व्यवस्था भी सही नहीं मिली। नगर पालिका के द्वारा कोई भी कान्हा गौशाला संचालित नहीं किया जा रहा है मौके पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी को एसडीएम मोदीनगर से समन्वय स्थापित कर भूमिका चिन्हांकन कराकर फरवरी तक प्रशासन को प्रेषित करें। इसके साथ ही सुठारी स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया जहां 49 गोवंश पाए गए। चारा पानी आदि की व्यवस्था सही पाई गई। एडीएम ने गौ आश्रय स्थल पर पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *