Dainik Athah

त्यागी समाज भाजपा के साथ रहा है और भविष्य में भी रहेगा: अजीत पाल त्यागी

मुजफ्फरनगर के गांवों में अजीत पाल त्यागी का जोरदार स्वागत

मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने किया मुजफ्फरनगर में तूफानी दौरा

अथाह संवाददाता
मुजफ्फरनगर।
मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने जनपद मुजफ्फरनगर में त्यागी बाहुल्य गांवों का तूफानी दौरा किया। त्यागी समाज के लोगों ने फूल व नोटों की माला से अपने लोकप्रिय विधायक अजीतपाल त्यागी का अपने अपने गांव में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अजीत पाल त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है तथा आगे भी रहेगा।

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव पूरा, मुबारिकपुर, मोरकुक्का व ग्राम सोजनी तंगाण में त्यागी समाज के तमाम जिम्मेदार लोगों ने अपने समाज के लोकप्रिय विधायक को अपना आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर अजीतपाल त्यागी ने भी अपने समाज का जोरदार स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि त्यागी समाज भाजपा के खिलाफ है ये विपक्षी पार्टियों द्वारा एक मात्र अफवाह फैला कर माहौल बनाया गया है। त्यागी समाज शुरू से ही भाजपा के पक्ष में रहा है और भविष्य में भाजपा के साथ रहेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने त्यागी समाज को पूरा सम्मान देने का काम किया है। इस मौके पर विधायक अजीतपाल त्यागी ने समाज के लोगो की समस्याओं को सुना और सरकार से जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर ग्राम सोजनी से मंगल सिंह, अरविंद त्यागी, राजपाल त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश त्यागी, ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी के भाई गौरव त्यागी, कालूराम त्यागी, नीटू त्यागी, हरीश त्यागी, मास्टर संजीव त्यागी, अजय त्यागी, मनोज त्यागी व समाज के अन्य प्रमुख लोग व समाज के युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *