Dainik Athah

नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत के लिए आरक्षण का ऐलान

गाजियाबाद महापौर सामान्य व मोदीनगर पालिका परिषद एससी


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रदेश के नगर निगमों, नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी। अब जल्द ही निकाय चुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया जाएगा।
उप्र शासन ने सोमवार शाम नगर निगम, पालिकाओं और पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण घोषित कर दिया। गाजियाबाद नगर निगम की सीट अनारक्षित हुई है। यानि अब यहां सभी जाति-वर्ग के दावेदारों में मेयर चुनाव लड़ने के लिए मारामारी मचेगी। दावेदारों की सबसे ज्यादा लंबी फेहरिस्त भाजपा में है। साल-1994 में गाजियाबाद को नगर निगम का दर्जा मिला था और पहला सदन साल-1995 में चुना गया था। सामान्य सीट से पहले मेयर दिनेश चंद गर्ग रहे। दूसरी बार भी वही चुने गए। तीसरी बार महिला सीट हुई और दमयंति गोयल मेयर बनीं। चौथी बार मेयर सीट ओबीसी कोटे में चली गई। यहां से पेलूराम काम्बोज मेयर निर्वाचित हुए। कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनका निधन हो गया, इसलिए उपचुनाव कराने पड़े। उपचुनाव में आशु वर्मा की जीत हुई। चौथी बार मेयर सीट महिला कोटे में चली गई। 2017 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा जीतीं। अब ये मेयर का पांचवां चुनाव होगा। इस बार सीट अनारक्षित कोटे में गई है। यानि सामान्य सीट पूरे 15 साल बाद हुई।

गाजियाबाद :-
नगर पालिका परिषद मोदीनगर अनुसूचित जाति,
नगर पालिका परिषद लोनी अन्य पिछड़ा वर्ग,
नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर अन्य पिछड़ा वर्ग,
नगर पालिका परिषद मुरादनगर अनारक्षित,
नगर पंचायत निमाड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला,
नगर पंचायत पतला अन्य पिछड़ा वर्ग,
नगर पंचायत फरीदनगर महिला,
नगर पंचायत डासना अनारक्षित

हापुड़ :-
नगर पालिका परिषद हापुड़ अनुसूचित जाति महिला,
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर अनुसूचित जाति महिला,
नगर पालिका परिषद पिलखुआ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला,
नगर पंचायत बाबूगढ़ अनुसूचित जाति महिला

गौतम बुध नगर :-
नगर पालिका परिषद दादरी अन्य पिछड़ा वर्ग,
नगर पंचायत दनकौर अनुसूचित जाति,
नगर पंचायत जी व अन्य पिछड़ा वर्ग महिला,
नगर पंचायत बिलासपुर अन्य पिछड़ा वर्ग,
नगर पंचायत रबूपुरा महिला,
नगर पंचायत जहाँगीरपुर महिला

बागपत :-
नगर पालिका परिषद खेकड़ा महिला,
नगर पालिका परिषद बागपत महिला,
नगर पालिका परिषद बड़ोत अनारक्षित,
नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी अन्य पिछड़ा वर्ग,
नगर पंचायत टिकरी महिला,
नगर पंचायत छपरौली अनारक्षित,
नगर पंचायत दोघट अनारक्षित,
नगर पंचायत रटोर अनारक्षित।

महापौर- निकाय अध्यक्षों का आरक्षण: दैनिक अथाह की खबर पर लगी मुहर

गाजियाबाद। प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोमवार को महापौर एवं निकाय अध्यक्षों का आरक्षण घोषित कर दिया। इसके साथ ही दैनिक अथाह की खबर पर भी मुहर लग गई है। बता दें कि दैनिक अथाह ने 28 नवंबर को लीड खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के साथ दिये गये बाक्स में बताया था कि गाजियाबाद जिले में क्या हो सकता है संभावित आरक्षण। इसमें गाजियाबाद महापौर पद सामान्य, अध्यक्षों में मोदीनगर नगर पालिका आरक्षित, मुरादनगर नगर पालिका सामान्य, लोनी ओबीसी, नगर पंचायतों में डासना सामान्य, फरीदनगर सामान्य महिला, पतला को ओबीसी बताया गया था। इस सूची में केवल दो सीटों का आरक्षण बदला है। अथाह ने खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य बताया था जो ओबीसी हो गया है इसी प्रकार निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य के स्थान पर ओबीसी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *