Dainik Athah

पटपड़गंज विधानसभा में दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए पंकज सिंह ने किया जनसंपर्क

अथाह सवांददाता

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसके लिए संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने और रणनीति पर अमल करने के लिए उत्तर प्रदेश के विधायकों को जिम्मेदारी दी हुई है।जिसके तहत दिल्ली नगर निगम चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने स्थानीय संगठन के साथ चुनाव संबंधित बैठक करते हुए विस्तृत चर्चा की और संगठन के नीति से अवगत कराया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोगों को अवगत कराया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि घर घर जाकर केंद्र की योजनाएं तथा भाजपा में एमसीडी की नीतियों के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के भ्रमण करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ किसान मोर्चा नेता यतेंद्र नागर एवं पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र तथा दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *