Dainik Athah

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह से मिलने पहुंचे प्रदेश भाजपा महामंत्री अश्वनी त्यागी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह इन दिनों शहर के साथ ही प्रदेश भाजपा नेताओं से मुलाकात के मामले में अधिक सक्रिय हो गये हैं। उनसे मिलने प्रदेश भाजपा महामंत्री अश्वनी त्यागी भी पहुंचे।
रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गाजियाबाद में थे। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ट्रेक सूट पहने ही उनसे मिलने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंच गये। दोनों के बीच करीब आधा घंटा बात हुई। इसके बाद सोमवार को प्रदेश भाजपा महामंत्री अश्वनी त्यागी गाजियाबाद में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मोंगा के भाई की शोकसभा में भाग लेने पहुंचे थे। वे यहां से निकलकर जनरल वीके सिंह के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचे। सूत्रों की मानें तो उनके बीच प्रदेश की राजनीति के साथ ही निकाय चुनाव को लेकर वार्ता हुई।

पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार जनरल वीके सिंह गाजियाबाद में सक्रियता दिखा रहे हैं उसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *