Dainik Athah

कार्यकर्ता जीत के संकल्प के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जायें: भूपेंद्र सिंह

सहारनपुर जिला- महानगर- शामली की संयुक्त बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

सबका साथ-सबका विकास के साथ सबका विश्वास लेकर भाजपा सभी सीटों पर विजय परचम फहरायेगी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ/ सहारनपुर
। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किए गए लोककल्याणकारी कार्यों के बल पर भाजपा आगामी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की पूंजी है। पार्टी कार्यकतार्ओं के परिश्रम का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बडा़ राजनैतिक दल है। उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि वे जीत के संकल्प के साथ पार्टी की योजनानुसार निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में जीत का संकल्प लेकर चुनाव की योजना रचना बनाकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव में भी सबका साथ-सबका विकास के साथ सबका विश्वास लेकर भाजपा सभी सीटों पर विजय परचम फहरायेगी।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोमवार को सहारनपुर में आयोजित सहारनपुर जिला, सहारनपुर महानगर एवं शामली की संयुक्त जिला-बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास रथ को रोकने के लिए विपक्ष ने तमाम गठबंधन किये परन्तु जनता ने सबको ध्वस्त कर दिया। विपक्ष ने हर प्रकार के गठबंधन करके देख लिए परन्तु हर बार जनता ने भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जता कर विपक्ष के मंसूबो को ध्वस्त कर दिया। इससे पता चलता है कि जनता भाजपा और भाजपा सरकार के कार्यों को पसंद कर रही है। हमने जनता से जो भी वादे संकल्प पत्र में किये उन संकल्पों को पूरा करने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य की भाजपा सरकार ने बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया। बिना किसी भेदभाव पूरे प्रदेश को बिजली दी जा रही है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सुदृढ हुई, जबकि सपा सरकार के समय गुंडे, अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला था, बहन-बेटियां घर से बाहर निकलते समय डरी हुई रहती थी। जबकि आज किसी की हिम्मत नही की कि किसी भी बहन-बेटी की ओर नजर उठा कर देख ले। सपा सरकार में संगठित अपराध व भ्रष्टाचार को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। जबकि योगी सरकार की भ्रष्टाचार व अपराध की जीरो टॉलरेंस की नीति ने अपराधियों, माफियाओं व भ्रष्टाचारियों के तंत्र को भी ध्वस्त किया और उन्हें कानून के दायरें में भी लेकर आए।
श्री चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के सभी उपाय किये गए और इसका टीका विकसित करने में हम पूरी दुनिया में अग्रणी रहे, जबकि विपक्ष इस पर भी अपने दुष्प्रचार से बाज नही आया और टीके को लेकर जनता को गुमराह करता रहा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम के दम पर हमने एक लंबी यात्रा तय की है, हम अपनी विचारधारा को लेकर आगे बढ़े और आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल हैं। अब हमारे लिए पहले से भी और बेहतर करने का संकल्प है। जिसकों हमारी सरकारों द्वारा किये गए कार्याे और कार्यकतार्ओं की मेहनत के बल पर हम साकार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *