Dainik Athah

ऐसा हो सकता है निगम के वार्डों का आरक्षण!

दैनिक अथाह ने नगर निगम आरक्षण को लेकर विशेषज्ञों से ली राय

अनेक वार्डों में भारी बदलाव की उम्मीद

फोटो गाजियाबाद नगर निगम एवं निकाय चुनाव


अशोक ओझा
गाजियाबाद।
अब जबकि अगले कुछ दिनों में निकाय चुनावों के लिए आरक्षण जारी होगा, ऐेसे में सभी की नजरें वार्डों के आरक्षण पर लगी है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया ग्रुपों पर जिस प्रकार आये दिन नयी नयी आरक्षण सूची घूम रही है उसको लेकर दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है।
इस स्थिति में दैनिक अथाह ने निगम के विशेषज्ञों से सलाह करने के बाद वार्डों के आरक्षण की सूची तैयार की है। हम यह दावा नहीं करते कि यहीं आरक्षण वार्डों का होगा, लेकिन होगा इसके आसपास ही। हालांकि जब आरक्षण औपचारिक रूप से जारी होगा तभी हकीकत पता चलेगी कि दैनिक अथाह के विशेषज्ञों ने जो सूची तैयार की है वह कितने फीसद सही है अथवा दैनिक अथाह का अनुमान कितना सही है।
जो सूची तैयार की गई है उसके अनुसार वार्ड नंबर 1 से 4 अनारक्षित, 5 अनुसूचित जाति महिला, 6 अनारक्षित, 7 से 12 महिला, 13 अनुसूचित जाति महिला, 14 व 15 महिला, 16 अनुसूचित जाति महिला, 17 महिला, 18 अनुसूचित जाति, 19 एवं 20 अनुसूचित जाति महिला, 21 से 28 तक अनुसूचित जाति, 29 महिला, 30 सामान्य, 32 एवं 32 नंबर वार्ड पिछड़ा वर्ग, 33 एवं 34 अनारक्षित, 35 पिछड़ा वर्ग महिला, 36 एवं 37 महिला, 38 अनारक्षित, 39 महिला, 40 एवं 41 पिछड़ा वर्ग, 42 महिला, 43 पिछड़ा वर्ग, 44 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने की भरपूर संभावना है।
इसके साथ ही वार्ड नंबर 45- 46 महिला, 47 अनारक्षित, 48 पिछड़ा वर्ग महिला, 49 पिछड़ा वर्ग, 50 पिछड़ा वर्ग महिला, 51 से 53 तक महिला, 54 अनारक्षित, 55- 56 पिछड़ा वर्ग, 57 से 59 तक महिला, 60 पिछड़ा वर्ग, 61 से 63 तक अनारक्षित, 64 पिछड़ा वर्ग महिला, 65 अनारक्षित, 66 पिछड़ा वर्ग, 67 अनारक्षित, 68 पिछड़ा वर्ग महिला, 69 अनारक्षित, 70- 71 पिछड़ा वर्ग, 72 अनारक्षित, 73 पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 74 से 82 अनारक्षित होने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों के अनुसार वार्ड 83 पिछड़ा वर्ग, 84 महिला, 85 से 94 अनारक्षित, 95 पिछड़ा वर्ग महिला, 96 महिला, 97 से 100 तक अनारक्षित रह सकते हैं।
अब यह तो आरक्षण जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि दैनिक अथाह की सूची कितनी सही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *