Dainik Athah

पुलिस अधिकारियों ने भी किया छठ घाटों का निरीक्षण

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद/ मुरादनगर।
छठ पर्व के मद्देनजर गाजियाबाद, मोदीनगर एवं मुरादनगर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम निपुण अग्रवाल ने छठ पूजा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिये।

एडीएम वित्त विवेक श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. ईरज राजा, एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला एवं एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर के साथ छठ पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत छोटा हरिद्वार मुरादनगर मे छठ पूजा घाटों का निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *