Dainik Athah

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह- संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दी शुभकामनाएं

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, भगवान धनवंतरी जयंती एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाओं के साथ सर्व मंगल की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के जन-जन को मयार्दा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती विघ्न विनाशक गणेश जी, आरोग्य प्रदाता भगवान धनवंतरी सुख, शांति, स्वास्थ्य समृद्धि एवं ऐश्वर्य के पंचामृत से पूरित करे। तिमिर के प्रतिकार तथा चहुंओर ज्ञान, संस्कृति तथा परमार्थ के प्रकाश की मंगलकामना के साथ प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *