Dainik Athah

कैबिनेट के फैसले किसानों के उत्थान में होंगे मील का पत्थर साबित: कामेश्वर सिंह

योगी सरकार को भाजपा किसान मोर्चा ने दी बधाई

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने योगी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में किसान हितो में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए है जो आने वाले दिनों में किसानों के उत्थान में मील के पत्थर साबित होगें।
सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण मानवता को बचाने हेतु रसायन एवं कीटनाशक युक्त अन्न से मुक्ति के संकल्प के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन करने जा रही है। बुंदेलखण्ड के सातों जिलों को प्रथम चरण में प्राकृतिक खेती हेतु चयन करने के लिए योगी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से उपजा अन्न ही अब मानवता को सभी रोगो से मुक्त करा सकता है। इसी प्रकार खरीफ फसल में धान के खरीददारी हेतु कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है कि धान का समर्थन मूल्य 2020 तथा 2060 रूपया प्रति कुंटल होगा और सरकार अपने विभिन्न माध्यमों से लगभग 4000 सरकारी क्रय केन्द्रो पर किसानों से 73 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

श्री सिंह ने योगी सरकार को इस बात के लिए बधाई दी कि सरकार किसानों को चना और मसूर के मिनी किट नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार देश की आजादी के बाद पहली बार बाजरा और मक्का की खरीददारी भी किसानों से करेगी। मक्के की खरीद 1962 रू. प्रतिकुण्टल तथा बाजरे को 2350 रू. प्रतिकुण्टल के दाम पर खरीदेगी। इसके साथ ही प्रदेश में लागू की गई दुग्ध विकास प्रोत्साहन नीति से 1 लाख से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण हेतु अधिग्रहीत भूमि के विस्थापित किसानों को उनकी पसंद के स्थान पर पुनर्वास के आश्वासन के साथ आपसी सहमती से किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। इसलिए भी यह सरकार बधाई के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *