Dainik Athah

रक्तदान के मामले में महानगर भाजपा पउप्र में पहले, प्रदेश में दूसरे स्थान पर

सेवा पखवाड़े में लगातार बाजी मार रहे गाजियाबादी
महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सेवा करने के मामले में प्रदेश में अव्वल साबित हो रहे हैं। रक्तदान के मामले में गाजियाबाद महानगर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके लिए महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया था। पिछले दिनों आई रिपोर्ट में गाजियाबाद जिले ने संयुक्त रूप से प्रदेश में 17 वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित रक्तदान की रिपोर्ट से महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। महानगर भाजपा ने कुल 998 यूनिट रक्त एकत्र कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर आने का काम किया है। पहले स्थान पर प्रदेश में वाराणसी जिला है जहां 2208 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जबकि पूरे प्रदेश में 16192 यूनिट रक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत तन, मन, धन से काम किया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि केंद्र व प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकारें कार्यरत है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सेवा पखवाड़े में भाजपा गाजियाबाद महानगर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहला एवं प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। संजीव शर्मा, अध्यक्ष महानगर भाजपा गाजियाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *