Dainik Athah

कार्यकर्ताओं के लिए राष्टÑ प्रथम एवं संगठन दूसरे स्थान पर है: भदौरिया

भाजयुमो का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लोनी में आयोजित
चार सत्र में हुआ प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

अथाह संवाददाता
लोनी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव वीर भदौरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम, भाजपा अर्थात संगठन द्वितीय तथा तृतीय स्वयं है। यहीं भाजपा ध्येय है।
भदौरिया लोनी में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। भाजपा युवा मोर्चा जिला गाजियाबाद का प्रशिक्षण वर्ग बंधन बैंक्वेंट हॉल रामेश्वर पार्क दिल्ली सहारनपुर रोड लोनी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रो में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शिव वीर भदौरिया एवं क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूप पंडित, जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया गया।


प्रथम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव वीर भदौरिया ने भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्य पद्धति के विषय में सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को संगठनात्मक एवं पार्टी की विचारधारा पर विचार व्यक्त किये। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, मोदी एवं योगी सरकार द्वारा किसान कल्याण योजना, गरीब कल्याण योजनाएं, नई शिक्षा नीति, काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के साथ ही भाजपा की कार्य पद्धति पर विचार व्यक्त किये।


दूसरा सत्र प्रदेश मंत्री अंजलि चौहान ने संघ विचार परिवार को युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच प्रस्तुत करते हुए कहा कि 1925 में डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। संघ का मुख्य उद्देश्य अनुशासित, संस्कारित व्यक्ति निर्माण करना एवं संगठित समाज के आधार पर देश को परम वैभव पर ले जाना।


तीसरे सत्र में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने भाजपा का इतिहास, विकास और व्यवस्था पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास को तीन चरणों में विभाजित किया सकता है प्रथम चरण में जनसंघ के रूप में, दूसरे चरण में 1977 से 2004 के बीच गठबंधन की राजनीति में एक प्रमुख साझेदार के तौर पर और अंतिम में 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाई।

चौथा व अंतिम सत्र तथा जिला प्रशिक्षण वर्ग समापन में सिकंदराबाद विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बुलंदशहर लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए द्वारा तीन नए राज्य विश्वविद्यालय, 51 नए महाविद्यालय, 28 नए इंजीनियरिंग कॉलेज, 26 पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा 80 आईटीआई की स्थापना की गई। युवाओं के लिए ओपन जिम का निर्माण किया गया।
पहले सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हिमांंशु शर्मा, दूसरे सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शिव अग्रवाल, तीसरे सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष टीटू भाटी, चौथे एवं समापन सत्र की अध्यक्षता जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमीति सदस्य अनूप पंडित ने की। मंच का संचालन जिला महामंत्री ललित त्यागी व राम अवतार शर्मा ने किया।

जिला प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला गाजियाबाद के सभी जिला उपाध्यक्ष, मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, जिला शोध प्रमुख के साथ ही सभी 11 मंडलों के अध्यक्ष- महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *