Dainik Athah

प्रदेश में भाजयुमो के जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 8 से 15 तक: प्रांशु दत्त द्विवेदी


प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी का इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक कार्यों का दिया जायेगा प्रशिक्षण: धनंजय शुक्ला



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रशिक्षण वर्ग आठ अक्टूबर शनिवार से पूरे प्रदेश में प्रारम्भ होंगे। प्रत्येक जिले में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।


भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ से 15 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलो में युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि वर्ग में जिले में निवास करने वाले मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य तथा मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे।
युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी का इतिहास, पार्टी की विचारधारा तथा संगठनात्मक कार्य व अभियानों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल तथा सहसंयोजक के रूप में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शिववीर भदौरिया, अनुभव द्विवेदी व प्रदेश मंत्री शिवेन्द्र शाही को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *