Dainik Athah

अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है विजयादशमी का पर्व :भूपेंद्र चौधरी

 लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी पर्व हमें मर्यादापुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के द्वारा प्रशस्त मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की तथा अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है।श्री सिंह ने कहा कि प्रदेशवासी सदैव की भांति महापर्व को स्वच्छता, सद्भावना, उमंग व उत्साह के साथ मनाते हुए आध्यात्मिकता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मर्यादा, धर्म, नीति, नैतिकता, आदर्श व सत्य की जय के महापर्व पर सत्य व धर्म के शास्वत मार्ग पर मर्यादा को लेकर आगे बढे़ और सभी के मंगल की कामना से देश व प्रदेश की समृद्धि व आत्मनिर्भरता के लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *