Dainik Athah

मोदीनगर में फहराया 101 फुट ऊंचा तिरंगा

मोदीनगर नगर पालिका के सहयोग से लगाया गया तिरंगा
सांसद डा. सत्यपाल सिंह, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, विधायक डा. मंजू शिवाच भी रहें उपस्थित

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
गांधी जयंती के मौके पर मोदीनगर में नगर पालिका के सहयोग से 101 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर ध्वजा रोहण सांसद डा. सत्यपाल सिंह, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विधायक डा. मंजू शिवाच ने संयुक्त रूप से किया। सभी ने इसके लिए मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी को बधाई दी।


मोदीनगर नगर पालिका ने दिल्ली- मेरठ मार्ग पर शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा पर 101 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी काफी समय से इच्छा थी कि मोदीनगर में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाये। इसके लिए पहले राज चौपला का स्थान निर्धारित किया गया था। लेकिन हापुड़ फाटक पर आरओबी बनने वाला है इस कारण स्थान बदला गया। उन्होंने सहयोग के लिए मोदीनगर एसडीएम शुभांगी शुक्ला का भी आभार व्यक्त किया।

तिरंगा ध्वज फहराने के मौके पर मुख्य अतिथि एवं सांसद डा. सत्यपाल सिंह एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विधायक डा. मंजू शिवाच, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। सभी ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी को बधाई दी। इसके साथ ही तिरंगे एवं गांधी जयंती का महत्व भी बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेश जैन, विनोद गौस्वामी, नवीन जायसवाल, जितेंद्र चितौड़ा, अमित चौधरी, देवेंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष, नितिन मित्तल समेत सभी मंडल अध्यक्ष, सभी सभासद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *