Dainik Athah

शहर की बेहतरी के लिए हर संभव कोशिश करेंगे- नितिन गौर

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
मथुरा से ट्रांसफर होकर आए 2016 बैच के आईएएस नितिन गौर ने मंगलवार को नगर आयुक्त का पद भार ग्रहण कर लिया।

मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने पहले अपना परिचय दिया उसके बाद उन्होंने कहा कि शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों की परेशानियों व शहर की समस्याओं का जल्दी निस्तारण किया जाएगा।

साथ ही कुछ अहम मुद्दे जैसे कूड़े का निस्तारण स्वच्छता अभियान जल निकासी जलभराव कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली गृह कर के विवाद को खत्म करना विषय प्रमुखता में रखे जायेंगे। नवनियुक्त नगर आयुक्त नितिन गौर ने कहा कि नगर निगम की जमीनों पर अवैध कब्जा धारियों से नोटिस के बाद कब्जा मुक्त कराया जाएगा। दुकानों के किराए वृद्धि व टैक्स के मामले में पूछे गए सवाल पर नगर आयुक्त ने कहा कि आम जनता की भलाई के लिए जो संभव प्रयास होंगे उन्हें प्राथमिकता से रखा जाएगा।

खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़े मैदान विकसित किए जाएंगे। प्रतियोगिताएं की जाएंगी । स्वास्थ्य को लेकर भी उन्होंने कहा नगर निगम के कर्मचारियों से लेकर गाजियाबाद की आम जनता तक बीमारियों से बचने के लिए और स्वस्थ जीवन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा यह आम बीमारी होती जा रही है। स्वस्थ जीवन जीने की कला को भी प्रमुखता से रखेंगे क्योंकि वह एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने निगम की समस्याओं को आम जनता सामाजिक संस्थाएं,राजनीतिक दलों व निगम अधिकारियों से आपस में सामंजस्य बैठाकर निगम की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे तथा शहर के विकास के लिए जो संभव होगा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों से वार्ता कर शहर की समस्याओं के बारे में पहले समझेंगे उसके बाद निराकरण के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। पद ग्रहण के दौरान निवर्तमान नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर भी मौजूद रहे इस मौके पर निगम अधिकारियों ने नवनियुक्त नगर आयुक्त नितिन गौर का बुके देकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *