Dainik Athah

जिले का पहला आदर्श वार्ड घोषित हुआ नगर पालिका परिषद मोदीनगर वार्ड नंबर 25 मोदीपोन कालोनी

आशा किरण वार्ड मोदीपोन कालोनी का फीता काटकर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी ने किया उद्घाटन

जल्द की कालोनी को मिलेगी 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की सुविधा: माहेश्वरी

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
मोदीनगर का वार्ड 25 मोदी पोन कालोनी को जिले का पहला आदर्श वार्ड घोषित किया गया है। इसे आशा किरण वार्ड घोषित करने पर नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

शुक्रवार को मोदीपोन कालोनी के गेट पर आदर्श वार्ड का फीता काट कर उद्घाटन करते हुए नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी ने पूरी कालोनी के लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कालोनी के लोगों की जागरूकता से ही यह संभव हो सका है। हर कालोनीवासी की जिम्मेदारी है कि कालोनी में स्वच्छता बनी रही तथा हरियाली को कोई नुकसान न पहुंचे। इस मौके पर सभासद वेद प्रकाश चौधरी ने कहा कि कालोनी की समस्याओं के प्रति नगर पालिका चेयरमैन द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है तथा कालोनी का हर व्यक्ति सहयोग करता है। इस मौके पर दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा ने इस उपलब्धि के लिए कालोनी वािसयों के साथ ही नगर पालिका चेयरमैन एवं सभासद को बधाई दी कि उनके अथक प्रयास से यह संभव हो सकता है।

नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी ने बताया कि कालोनी में 24 घंटे पेयजल की व्यवस्था के लिए अलग से ट्यूबवैल एवं टंकी बनाई जायेगी। इसके साथ ही हर ब्लाक में अलग अलग वाल्व होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर मे शौचालय, पिंक, समुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय, दो बार दैनिक सफाई की सुविधा, प्रत्येक घर से कूड़ा एकत्रीकरण, होम कंपोस्टिंग कम्युनिटी कंपोस्टिंग की सुविधा, चयनित वार्ड के लिए विशेष रूप से उपलब्ध कर्मचारी, उचित उचित दूरी पर कूड़ेदान की उपलब्धता, जन जागरूकता अभियान, प्लास्टिक निषेध, हरियाली और सौंदर्यीकरण, जल की समुचित व्यवस्था करना शामिल है। इसके अलावा वार्ड में गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति समिति के सदस्यों द्वारा आशा किरण बाढ़ के बारे में जानकारी दी जाएगी और वार्ड में सूखा गीला कूड़ा पर्थी करण के बारे में प्रेरित किया गया जिससे अन्य वार्डो के लोग प्रेरणा लेगे।

इस दौरान सफाई एवम खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल, डीसी सत्यम पाण्डेय (एसबीएम), अशोक शर्मा, ओमपाल मास्टर जी, प्रीतम, दिनेश मित्तल, रवि दत्त शर्मा, विजेंद्र, जगपाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *