Dainik Athah

शीघ्र ही पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बहेगी विकास की गंगा: महेंद्र सिंह तंवर

10 करोड़ 25 लाख के 51 निर्माण कार्य स्वीकृति हेतु डूडा ने सूडा विभाग लखनऊ को भेजी डी पी आर

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
डूडा विभाग ने शासकीय निकाय अनुमोदन के उपरांत गाजियाबाद नगर निगम समेत पांचों विधानसभाओं के निर्माण कार्य की डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजी है।, जिस पर स्वीकृति के उपरांत तत्काल कार्यवाही शुरू होगी जिससे पांचों विधानसभा के अंतर्गत आने वाली मलिन बस्ती या अल्पविकसित बस्तियों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे और निवासियों को राहत मिलेगी।

पीडी डूडा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पविकसित, मलिन बस्ती, एस सी एस पी योजना अंतर्गत प्रस्तावित कार्य को कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूर्ण करा कर डूडा विभाग के माध्यम से सुडा विभाग को स्वीकृति हेतु डीपीआर भेजी गई है। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम, नगर पालिका परिषद लोनी, नगर पालिका परिषद मोदीनगर, को मिलाकर 51 कार्यों की डीपीआर सूची तैयार की गई है जो शासन को भेज दी गई है। जिसकी कुल लागत लगभग 10 करोड 25 लाख है। उन्होंने बताया कि इसमें सांसद एवं विधायकों के प्रस्तावों को भी शामिल कर डीपीआर तैयार की गई है।

अल्पविकसित या मलिन बस्तियों में विकास के कार्यों को तेजी से कराने के लिए विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, अतुल गर्ग, नंदकिशोर गुर्जर और विधायक मंजू शिवाच के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मलिन बस्तियों पर निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए हैं जिसमें इंटरलॉकिंग टाइल्स तथा नाली निर्माण के कार्य को लिया गया है।

महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को कराया गया है। वही दूसरी ओर डूडा विभाग से भी नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में मलिन बस्तियों या अल्पविकसित बस्तियों में भी निर्माण कार्य में तेजी दिखाई दे रही है। नगर निगम के अल्पविकसित बस्तियों में वार्ड संख्या 2, सिद्धार्थ विहार, वार्ड संख्या 7 सुदामापुरी, वार्ड संख्या 35 बुध विहार, वार्ड संख्या 42 मानसरोवर पार्क, वार्ड संख्या 1 भीम नगर, वार्ड संख्या 32 हरबंस नगर, वार्ड संख्या 46 जागृति विहार, वार्ड संख्या 47 महिंद्रा एंक्लेव, वार्ड संख्या 20 भोपुरा, वार्ड संख्या 28 न्यू हिंडन विहार, वार्ड संख्या 29 डिफेंस कॉलोनी, वार्ड संख्या 11 दीनदयाल पुरी, वार्ड संख्या 6 दीनदयाल पुरी, के विभिन्न गलियों क्षेत्रों के कार्यों को शामिल किया गया है।
नगर पालिका परिषद लोनी के अंतर्गत वार्ड नंबर 7 विकास कुंज, वार्ड नंबर 13 सरल कुंज, वार्ड संख्या 1 मिल्क चमारन, वार्ड संख्या 30 बाग राणाप, के विभिन्न क्षेत्रों के कार्यों को लिया गया है इसी प्रकार नगर पालिका परिषद मोदीनगर से वार्ड नंबर 15 विश्वकर्मा कॉलोनी, इंद्रपुरी, नंद नगरी, वार्ड संख्या 5 कृष्ण नगर, वार्ड संख्या 3 गौतमपुरी फरीदनगर के विभिन्न क्षेत्रों की मलिन बस्तियों या अल्पविकसित बस्तियों में कार्य कराए जाएंगे जो कि स्वीकृति हेतु शासन को भेजे गए हैं।

नगर निगम सीमा अंतर्गत अल्पविकसित या मलिन बस्ती के अंतर्गत लगभग 7 करोड 17 लाख के कार्य स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं। जिसमें गाजियाबाद विधानसभा के अंतर्गत लगभग दो करोड़ 39 लाख के कार्य हैं। मुरादनगर विधानसभा के अंतर्गत 2 करोड़ 46 लाख के कार्य तथा साहिबाबाद के अंतर्गत लगभग दो करोड़ 31 लाख के कार्य स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं। लोनी विधानसभा के अंतर्गत एक करोड़ 84 लाख के कार्य तथा मोदीनगर विधानसभा के अंतर्गत लगभग एक करोड़ 23 लाख के कार्य स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं। पांचों विधानसभाओं में अल्प विकसित क्षेत्रों में विकास हेतु लगभग 10 करोड़ 25 लाख के कार्य स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं।

जिलाधिकारी आरके सिंह, पी डी डूडा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर तथा पीओ डूडा संजय पथरिया द्वारा डीपीआर संबंधित सभी कार्यवाही पूर्ण कर सूडा विभाग के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।, स्वीकृति के उपरांत तत्काल आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी निर्धारित क्षेत्रों में विकास कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *