Dainik Athah

भाजपा ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया- सुनील बंसल

भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सात अलग- अलग सत्रों में कार्यकतार्ओं को पठाया पाठ

युवा मोर्चा भविष्य की भाजपा है, जैसा युवा होगा वैसा भविष्य का भारत होगा

अथाह संवाददाता
आगरा।
एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में आयोजित हो रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा सुनील बंसल ने कार्यकतार्ओं को टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकतार्ओं को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भाजयुमो की भूमिका विषय पर संबांधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन एक राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण करने वाला आंदोलन है। इस देश में एक आदर्श नागरिक बनाने वाला संगठन है। व्यवस्थाओं में सुधार का आंदोलन है। भाजपा परिवारवाद की पार्टी नहीं है। हमने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।

प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा हमने अपने संगठन की मूल भावना को नहीं छोड़ा। कार्यकतार्ओं ने परिश्रम करके पार्टी को आज शिखर पर पहुंचाया है। हमारे यहां निष्ठावान कार्यकतार्ओं की लंबी फौज है। भाजपा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी है। युवा मोर्चा देश भक्ति के भाव का जनजागरण कर रहा है। उन्होंने कहा देश के हर नागरिक में देश भक्ति का भाव स्थाई आना चाहिए। हम समाज को संगठित करने के लिए निकले हैं। इसके साथ ही कहा भाजपा व्यक्ति केंद्रित पार्टी नहीं है। कार्यपद्धति से कार्य करने पर संगठन का काम बढ़ाता है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं।

बंसल ने आगे कहा कि हमारा यह संगठन सर्व स्पर्शी बना रहे, इसके लिए हमें काम करना है। युवा मोर्चा भविष्य की भाजपा है। जैसा युवा होगा वैसा भविष्य का भारत होगा।

प्रशिक्षण वर्ग के अगले सत्र में सशस्त्र बलों से नेतृत्व की सीख को संबोधित करते हुए जनरल वीके चतुवेर्दी ने कहा कि देश की सीमा पर जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के युवा देश के भीतर रह कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं यह देखकर अच्छा लगता है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर बढ़ता भारत विषय पर संबोधन देते हुए कहा कि जब से देश की बागडोर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है, विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। आज भारत अन्य देशों से आंखों में आंख डालकर बात करने का साहस रखता है। भारत के पासपोर्ट की ताकत का आज विदेशों में लोहा माना जा रहा है। विदेश नीति में संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिक और विकास पर कें द्रित है। मोदी ने पूरे संसार को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस जैसे अभूतपूर्व सीख दी है। जिसका विश्व के 173 देशों ने ऐतिहासिक समर्थन किया था। उन्होंने कहा मानवता के कल्याण के लिए भारत काम कर रहा है। कोविड काल में भारत ने पूरे विश्व में मानवता के नाते नेतृत्व किया। कोरोना का रिकॉर्ड वैक्सीनेशन कर भारत ने कीर्तिमान स्थापित किया है।

हमारा विचार परिवार विषय सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य से आज हमारे सभी अनुसांगिक संगठन प्रभावित हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर अन्य जितने भी अनुसांगिक संगठन हैं वह आज पूरी तरह राष्ट्रवादी विचार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। पूरे विश्व में मोदी योगी की नीतियों का लोहा माना जा रहा है। भाजपा का कुनबा आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा राजनीति दल बन चुका है। जिसके तीन प्रमुख कारण हमारी विचारधारा, कार्यपद्धति, अखिल भारतीय संगठनात्मक संरचना के लिए सतत प्रयास है।

इसके अलावा सोशल मीडिया की भूमिका सत्र को सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट दीपक मेहाशके ने संबोधित किया। आदर्श कार्यकर्ता व प्रबंधन सत्र को राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो राजू विष्ट ने संबोधित किया। दूसरे दिन के अंतिम सत्र को प्रदेश महामंत्री भाजपा अश्विनी त्यागी ने जनसंघ से भाजपा की यात्रा विषय पर संबोधित किया।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सह प्रभारी भाजयुमो उप्र भक्ति शर्मा ने संबोधित किया।

युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन, प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, प्रशिक्षण वर्ग के सह प्रमुख व मीडिया प्रभारी गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *