Dainik Athah

अखिलेश यादव से मिलकर सैकड़ों लोगों ने दी होली की शुभकामना

अखिलेश यादव ने सभी लोगों को दी होली की शुभकामना

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बुधवार को सैकड़ो की संख्या में नेताओं, कार्यकतार्ओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकतार्ओं ने भेंटकर होली की बधाई दी। समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों ने भी अखिलेश यादव को होली की शुभकामनाएं दी।

अखिलेश यादव से मिलने बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक, पुरुष एवं महिलाएं तथा अधिकारी भी आए थे। सपेरा समाज के लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। महिलाओं ने भी अखिलेश यादव को होली की शुभकामनाएं दी। नौजवानो ने अपने प्रिय नेता का अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में काम करते रहने का विश्वास दोहराया। शिक्षकों के एक दल ने भी मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने भी भेंट की।

अखिलेश यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व जनता में प्रेम और सौहार्द लाये। होली का रंग सबके जीवन में दु:ख और उदासी दूर कर खुशहाली लाये। उन्होंने कार्यकतार्ओं से निराश न होने और पूरे उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती में लग जाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है जब नफरत समाप्त हो, भाईचारा मजबूत हो, सामाजिक सद्भाव कायम रखना महत्वपूर्ण है। यह भी कामना की है कि किसानों एवं नौजवानों का भविष्य सुखमय हो।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, पल्लवी पटेल, फरीद किदवई, डा. मान सिंह ने भी मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को पर्व की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *