Dainik Athah

अमित शाह यूपी- राजनाथ सिंह उत्तराखंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

विधायक दल नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक

निर्मला सीतारमण मणिपुर एवं नरेंद्र सिंह तौमर गोवा के पर्यवेक्षक नियुक्त

अथाह ब्यूरो,
नयी दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के चार राज्यों में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यूपी एवं राजनाथ सिंह को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर कहा है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उत्तराखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

अरुण सिंह ने बताया कि मणिपुर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजू को सह पर्यवेक्षक तथा गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्री एल मुरूगन को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *