Dainik Athah

महापौर आवास पर पार्षद और कार्यकर्ताओं ने खेली जीत की होली

ढोल की थाप पर महापौर आशा शर्मा ने लगाए ठुमके

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने महापौर आशा शर्मा के आवास पर भाजपा की जीत की खुशी में एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए जीत का जश्न मनाया। जीत की होली मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने महापौर आशा शर्मा को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ 273 सीटों पर विधायक चुनकर आने की खुशी में महापौर आशा शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पार्षदों को गुलाल लगाकर जीत की होली मनाई। उत्तर प्रदेश में एकतरफा जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महापौर आशा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली ने उत्तर प्रदेश के विकास में चार चांद लगाए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश का समान दृष्टि के साथ विकास किया। आर्थिक मंदी के दौर में गरीब लोगों को मुफ्त अनाज देखकर गरीब वर्ग के घर में भोजन का प्रबंध कराया। उन्होंने कहा कि योगीराज में अपराधियों पर अंकुश लगा और सुशासन का माहौल बना साथ ही साथ धर्म के क्षेत्र में भी अनेकों कार्य किए गए जिस से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर बड़ी संख्या में विधायकों को विजई बनाकर विधानसभा भेजने का काम किया है। उन्होंने गाजियाबाद की जनता का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है।

इस दौरान समाजसेवी केके शर्मा, पार्षद ठाकुर अर्चना सिंह, पार्षद राजकुमार नागर, पार्षद कपिल वशिष्ठ, पूर्व पार्षद लवली कौर, अनीता शर्मा,प्रियंका पांडे, सिद्धि प्रधान, रुचि गर्ग, पूनम चौधरी, अंजना त्यागी, ज्योति , नेहा , चिंकी, आदर्श, विकास हिंदू, ललित कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *