Dainik Athah

हिन्दुओं का घटता हुआ जनसंख्या अनुपात सम्पूर्ण विश्व के लिये खतरे की घंटी- यति नरसिंहानंद

हिन्दू बाहुल्य होने के कारण ही भारत धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक देश

अथाह संवाददाता
मेरठ।
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रिहाई के लिये दिव्यांग संत बालयोगी ज्ञाननाथ जी व प्रज्ञाचक्षु स्वामी कृष्णानंद गिरी के नेतृत्व में 27 फरवरी 2022 को हरिद्वार के सर्वानन्द घाट से दिल्ली गांधी की समाधि को जाने वाले सन्तो का कारवां कल रात कैली गांव के पास जाहरवीर की माड़ी पहुँचा, जहां सन्तों ने रात्रि विश्राम की। यह संत गांधी की समाधि पर पहुँच कर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई तक आमरण अनशन करेंगे। जाहरवीर की माड़ी से चलकर यह कारवाँ धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के कम्यूनिटी सेन्टर पहुँचा जहाँ उन्होंने पत्रकारों और उपस्थित जन समूह के वार्ता भी की।

इस अवसर पर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने कहा कि हिन्दुओ के घटते हुए जनसंख्या अनुपात ने सम्पूर्ण विश्व को खतरे में डाल दिया है।अब ये सुनिश्चित हो चुका है कि 2029 में भारत का प्रधानमंत्री मुस्लिम होगा।इसके बाद भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की तरह हिन्दुओ तथा अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों का कब्रिस्तान भर बन कर रह जायेगा।भारत का प्रधानमंत्री मुस्लिम बनने के केवल 20 वर्षों बहुत बड़ी संख्या में हिन्दुओ का नरसंहार और जबरन धर्म परिवर्तन हो जाएगा।बहुत कम संख्या में हिन्दू बचेंगे जो विदेशों में या शरणार्थी शिविर में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक राष्ट्र के रूप में भारत विश्व की सबसे विध्वंसक शक्ति बनेगा और सम्पूर्ण विश्व के विनाश की रूपरेखा को सुनिश्चित करेगा।अगर हिन्दू समाज इस महाविनाश को टालना चाहता है तो हिन्दुओ को अपनी जनसंख्या बढ़ाकर अपने परिवारों को मजबूत करना पड़ेगा।इसके अलावा अब कोई रास्ता नहीं बचा है। इस अवसर पर स्वामी अमृतानंद जी ने बताया कि केवल हिन्दू बाहुल्य होने कर कारण ही भारत धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है।जिस दिन भारत हिन्दू बाहुल्य नहीं रहेगा,उस दिन न तो लोकतांत्रिक रहेगा और न ही धर्मनिरपेक्ष।बल्कि हिन्दू बाहुल्य न रहने पर भारत सम्पूर्ण मानवता का सबसे बड़ा खतरा होगा।दुनिया को निर्दोष लोगों के खून से नहलाने वाले और उनके समर्थक हमें धर्मनिरपेक्षता का पाठ ना पढ़ाये।

हिन्दुओ को बचाने के लिये बर्बाद हुए हैं जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

पदयात्रा में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय मे जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी जी केवल हिन्दुओ को बचाने के लिये बर्बाद हुए हैं।वो आज सत्य और न्याय का नव प्रतीक बन चुके हैं।उन्होंने वो सत्य पूरी दुनिया के सामने रखा है जो पिछले चौदह सौ सालों से इस देश मे किसी ने नहीं कहा।उन्हें केवल अपनी सत्यनिष्ठा और न्यायप्रियता के कारण आज ये दुर्दशा देखनी पड़ रही है।हम उनके सम्मान के लिये अंतिम सांस तक लड़ेंगे।हम जानते हैं कि वो वोट बैंक की घटिया राजनीति के शिकार हो चुके हैं।हमारी शक्ति उन्हें बचाने की नहीं है परंतु हम उनके सम्मान की रक्षा के लिये अहिंसक तरीके से लड़ते हुए अपनी जान तो दे ही सकते हैं।वो हम जरूर करेंगे।

स्वामी अमृतानंद जी ने स्वागत करने वाले हिंदूवादी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी वर्तमान समय में मानवता की रक्षा करने वाले सबसे बड़े वैचारिक योद्धा हैं।उन्होंने मुस्लिम होते हुए भी “श्रीराम की जन्मभूमि” और “हेल्पलेस”जैसी फिल्में बनाकर और इस्लाम व मोहम्मद की सच्चाई सारी दुनिया के सामने लाकर सनातन धर्म व मानवता की अभूतपूर्व सेवा की है।उन्होंने वो सच सारी दुनिया को बताया जो सनातन के धर्माचार्यों को बताना था।कुछ ज्ञात अज्ञात कारणों से सनातन के धर्माचार्य यह कार्य नहीं कर सके और इसी कारण भारत राष्ट्र और सनातन धर्म को हजार साल तक विकट अत्याचार सहन करने पड़े।इस्लाम के जिहादियों ने षड्यंत्र करके उन्हें सच बोलने की सजा दी है।आज सारे हिन्दुओ का कर्तव्य है कि उनके लिये आवाज उठाये।अगर हिन्दू समाज  उनके लिये आवाज नहीं उठाता तो हिन्दुओ को सर्वनाश के लिये तैयार रहना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *