Dainik Athah

गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न,जिले में 58.5 प्रतिशत मतदान

शाम 5 बजे के बाद भी बूथों पर लगी रही मतदाताओं की लंबी लाइन

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज समाप्त हो गया। मत पेटियों के बंद होने तक गाजियाबाद जिले का मत प्रतिशत 58.5 रहा। शाम 5 बजे तक गाजियाबाद के लोनी मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्रों में बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही जिसके चलते लाइन में लग चुके लोगों को देर शाम तक वह डलवाई गई। मतदान का समय 6 बजे तक था लेकिन क्योंकि मतदाता लाइन में लगे थे इसलिए उन्हें वोट डलवाई गई।

मुरादनगर विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे    तक 60.20%, लोनी विधानसभा सीट पर 60.58%, साहिबाबाद विधानसभा में 50.31 प्रतिशत, गाजियाबाद विधानसभा सीट पर 54.21 % और मोदीनगर विधानसभा सीट पर 67.25 % मतदान हो चुका है।

शाम पांच बजे तक जिले में 55. 31 फीसद वोट डाले जा चुके थे। मोदीनगर में बंपर वोटिंग हो रही है। पांच बजे तक मोदीनगर में 63.53 फीसद वोट पड़े। लोनी 57.60, मुरादनगर 57.30, साहिबाबाद 45 फीसद, गाजियाबाद 50.40, मोदीनगर 63. 53 मत पड़े। इसके साथ ही वीवीआईपी मतदाता भी मतदान करने के लिए बाहर निकल रहे हैं। इनमें राज्यसभा सांसद डा. अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, वीवीआईपी के सीएमडी प्रवीण त्यागी, बिल्डर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

दोपहर 3 तक 44.94 फीसद मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में 52.62 फीसदी हुआ। लोनी में 46.83, मुरादनगर में 48, साहिबाबाद में 37.76, गाजियाबाद में 39.40, मोदीनगर में 52.62मतदान रहा। मतदान के दौरान कई जगहों पर धीमी रफ्तार की शिकायतें सुनने को मिली। जिसकी शिकायत जोनल मजिस्ट्रेट और सैक्टर मजिस्ट्रेट से की गई।

सुबह 1 बजे तक 31. 84 फीसद मतदान हुआ है। जिले में सबसे अधिक मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में 38. 44 फीसद मतदान हो चुका है। लोनी में 35.93, मुरादनगर में 35.,28 साहिबाबाद में 26.64, गाजियाबाद में 30.70 मतदान हुआ। मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच, उनके पति डॉक्टर देवेंद्र शिवाच, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने अपने-अपने बूथों पर मतदान किया।

सुबह 11 बजे तक 17. 26 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले में सबसे अधिक मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में 23. 44 फीसद मतदान हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लोनी में 21.36, मुरादनगर में 23, साहिबाबाद 14.50, गाजियाबाद में 8.9, मोदीनगर में 23. 44 रहा। मतदान के दौरान कई जगह गड़बड़ियों की खबर प्राप्त हुई। लोगों ने सैक्टर मजिस्ट्रेट को फोन किया तो मोदीनगर के मुकीमपुर में सेक्टर मजिस्ट्रेट का फोन बंद मिला। जबकि वहां बूथ के अंदर रालोद कार्यकर्ताओं पर वोट मांगने का आरोप भाजपा ने लगाया।

धौलाना आंशिक समेत गाजियाबाद की 5 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के तहत ‌ सुबह 9 बजे तक 8.17 प्रतिशत मतदान हुआ। मुरादनगर विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 8.40%, लोनी विधानसभा सीट पर 7.60%, साहिबाबाद विधानसभा में 8.60 प्रतिशत, गाजियाबाद विधानसभा सीट पर 8.20% और मोदीनगर विधानसभा सीट पर 8% मतदान हो चुका है। मतदान में सुबह मुरादनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के अजीत पाल त्यागी ने अपने संजय गीता स्कूल के बूथ पर जाकर मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी पथिका त्यागी भी थी। उन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह भाजपा के गाजियाबाद शहर सीट प्रत्याशी अतुल गर्ग ने अपने परिवार के साथ अपने निकटतम बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कवि नगर में महापौर आशा शर्मा ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा लोनी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मदन भैया ने भी जावली में मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *