Dainik Athah

केंद्र सरकार ने यूपी के लिए खोला खजाना

किसानों, नौजवानों, गरीबों और व्‍यापारियों को बजट में सौगात

बजट के जरिये मोदी सरकार ने प्रदेश के विकास को दी रफ्तार

अथाह संवाददाता
लखनऊ।
 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट ने उत्तर प्रदेश के लिए खजाना खोल दिया है। केंद्रीय बजट के जरिये मोदी सरकार ने यूपी के विकास को नई रफ्तार दे दी है। किसानों, नौजवानों, गरीबों और व्‍यापारियों को सौगात के साथ ही बजट में देश की अर्थ व्‍यवस्‍था को मजबूती देने का प्रयास किया गया है।  
यूपी को मिली ये सौगात-  

कर हस्तांतरण: राज्य को 1,46,498.76 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।  यह राशि पिछले बजट से लगभग 27000 करोड़ रुपए अधिक है जो जन कल्याण की योजनाओं के लिए उपयोग की जायेगी।

वित्त आयोग अनुदान: वित्त आयोग अनुदान के रूप में राज्य को 15,003 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण): 1,900 करोड़ रुपए।

जल जीवन मिशन: 12,000 करोड़ रुपए।

सड़क परिवहन और राजमार्ग: वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर अनुमानित व्यय- 16,350 करोड़ रुपए है।

मार्च, 2023 तक शुरू की जाने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाएं :-

 कानपुर और लखनऊ के बीच एक्सप्रेसवे (लंबाई 63 किमी)
 वाराणसी-कोलकाता के बीच एक्सप्रेसवे (कुल लंबाई: 642 किमी)
 गोरखपुर सिलीगुड़ी कॉरिडोर (कुल लंबाई : 520 किमी)
 सोनौली और गोरखपुर के बीच अंतर्राष्ट्रीय संपर्क (लंबाई: 80 किमी)

• उत्तर प्रदेश में 2022-23 के अंत तक, 32 महत्वपूर्ण परियोजनाएं (जिनकी कुल लंबाई 1533 किमी है) प्रारम्भ होंगी। जिनकी कुल लागत 46,627 करोड़ रुपए है।

• 44,605 करोड़ रुपए की लागत से केन-बेतवा नदी को जोड़ने की परियोजना लागू की जाएगी। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों को फायदा होगा। 2022-23 के लिए परियोजना के लिए बजट में धनराशि आवंटन 1400 करोड़ रुपए है।

जल संसाधन मंत्रालय, नमामि गंगे समेत विभिन्न नदी परियोजनाओं पर अनुमानित व्यय- 957 करोड़ रुपए है। जिसके तहत –  
(A) नमामि गंगे – 500 करोड़ रुपए
(B) अटल भूजल योजना 170 करोड़ रुपए
(C) सिंचाई, कमान क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन- 194 करोड़ रुपए

• समग्र शिक्षा अभियान के तहत 6,241.06 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *