Dainik Athah

मुरादनगर भाजपा प्रत्याशी की पत्नी ने घर घर जाकर किया जनसंपर्क

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुरादनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिका त्यागी ने घर घर और दुकानों पर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों, दुकानदारों, व्यापारियों सहित हर वर्ग से संपर्क किया और सभी को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया।पथिका त्यागी ने प्रत्येक व्यक्ति से मिल के उन्हे भाजपा सरकार की उपलब्धियां और नीतियां समझायीं।

भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की पत्नी पथिका त्यागी ने कहां के भाजपा ने हमेशा  सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत कार्य किया है और प्रदेश का विकास किया है ।  उन्होंने जागृति विहार, संजय नगर एम ब्लॉक, जे ब्लॉक, के ब्लॉक में जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने सभी की बात सुनी तथा सबकी समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे तथा प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने के लिए अपील की।इस अवसर पर उनके साथ पार्षद कपिल वशिष्ठ, महानगर युवा नेता मोनू त्यागी, मीनू चौधरी सहित मुरादनगर विधानसभा से शीतल चौधरी, कौशल तेवतिया, पूजा सिंह, भावना जोहरी, कविता चौहान सहित और भी कई अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *