Dainik Athah

गांव और शहर में घर घर जाकर मतदान की अपील कर रहे हैं अजीत पाल त्यागी

भाजपा राष्ट्रीय निर्माण प्रदेश में विकास के मुद्दे पर लड़ रही है चुनाव: अजीत पाल त्यागी

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशी समर्थकों के साथ जनसंपर्क में तेजी लाते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करने लगे हैं। वही नुक्कड़ सभा और छोटी-छोटी बैठक कर पार्टी की नीति को जनता तक पहुंचा रहे हैं।

शुक्रवार को मुरादनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने मुरादनगर विधानसभा के अंतर्गत स्वर्ण जयंती पुरम, गोविंदपुरम, मुरादनगर देहात सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद मांगा।इस दौरान क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने कहां कि जनता जनार्दन अपना प्रतिनिधि चुनकर क्षेत्र के विकास के लिए विधायक बनाती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अपराधियों भू माफियाओं का सफाया हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और शहर में बहन बेटियां व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडाराज अपराधियों भू-माफियाओं का बोलबाला हुआ करता था। घर से बाहर निकलने वाली महिला बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी, जबकि आज किसी भी समय बेखौफ कहीं भी जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने 5 साल के कार्यकाल में लगभग 70 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए हैं।जिसमें सभी जाति धर्म के क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीडीए के विकास दर शासन से कम कराई है।सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गया है, एक्सरे मशीन लगवाई गई है, जिससे कि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े। भाजपा प्रत्याशी ने डोर टू डोर जनसंपर्क के साथ ही छोटी-छोटी बैठकों को भी संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन भी मिला। उन्होंने माननीय योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

शुक्रवार को दोपहर बाद भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने मुरादनगर विधानसभा के गाॅंव शहजादपुर व काकड़ा में जनसभा को संबोधित कर ग्राम वासियों का आशीर्वाद लिया। अजीत पाल त्यागी ने कहां कि भाजपा राष्ट्र निर्माण व प्रदेश के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अपराधियों व भू-माफियाओं का सफाया हुआ है। भाजपा प्रत्याशी का गाॅंव वालों ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। इस दौरान ग्राम वासियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *