Dainik Athah

भाजपा का श्रम विरोधी चेहरा बेनकाब- राजेंद्र चौधरी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने अपने बयान में कहा है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार का मजदूरों के लिये सैकड़ों करोड़ रूपये खर्च करके ई-श्रम कार्ड का जबरदस्त प्रचार किया गया और तमाम सहायता देने का प्रचार किया गया। श्रमिक की हत्या के बाद अलीगढ़ में परिजन मुआवजे हेतु भटक रहे हैं।

गत दस जनवरी को अलीगढ़ में सफाई मजदूर की मामूली विवाद में हत्या की गई थी। मृतक विनोद चौहान पुत्र कल्लन निवासी जगजीवन नगर के परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मृतक के ई-श्रम कार्ड के आधार पर सहायता मांगी। परिजनों ने जब श्रम विभाग से सम्पर्क किया तो विभाग कह रहा है कि उसके पास इस योजना में क्षतिपूर्ति की कोई स्पष्ट नीति नहीं है। भाजपा का श्रम विरोधी चेहरा बेनकाब है। केवल प्रचार के दम पर भाजपा अब जनता को गुमराह नहीं कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *