Dainik Athah

कविनगर जोन में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ चलाया जागरूकता अभियान

नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर सागर कसाना ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कूड़े को चार कैटेगरी में बांटकर डोर टू डोर वाहनों को देने का आहवान

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
नगर निगम टीम तथा स्वच्छ भारत मिशन 2022 के ब्रांड एंबेसडर सागर कसाना अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही तथा उत्तर प्रदेश यूथ आइकन 2021 द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके क्रम में वार्ड संख्या-67 कविनगर जोन में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ अभियान चलाया गया।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की अन्य ब्रांड एंबेसडर के साथ भी अभियान चलाए जा रहे हैं तथा शहर की स्वयंसेवक संस्था भी सहयोग कर रही है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में कोविड-19 नियमों का ध्यान रखते हुए कार्यवाही कराई जा रही है, ताकि स्वच्छता के प्रति कचरा पृथक्करण के प्रति शहर निवासियों का रुझान बढ़े और उनके सहयोग से अन्य लोग भी जागरूक हो।

सागर कसाना द्वारा बताया गया कि महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कचरा पृथक्करण की विशेष सुविधाएं शहर वासियों को मुहैया कराई गई है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों में दिए गए चार प्रकार के बीन का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन पूर्ण रूप से करना है, जिससे कि संक्रमण को बढ़ावा ना मिले। सागर कसाना द्वारा होम कंपोस्टिंग के बारे में भी शहर वासियों को जागरूक किया गयाl

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान से ना केवल शहर वासियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है, बल्कि उन जानकारियों को अपने दैनिक आदतों में भी लाया जा रहा है। जिससे कचरा पृथक्करण तथा होम कंपोस्टिंग से शहर को काफी लाभ प्राप्त होगा। इस प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रति दिन बनाई जा रही है तथा अलग-अलग जोन में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *