Dainik Athah

संजयन त्रिपाठी व राम अवतार ने ज्व़ॉइन की भाजपा

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रभारी राम अवतार सिंह राजपूत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष व जॉइनिंग कमिटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने उनको पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम और सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर डा. संजयन त्रिपाठी (गोरखपुर) व श्री रामअवतार सिंह राजपूत (जालौन) ने बडी़ संख्या में अपने समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *