Dainik Athah

सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का विस्तार

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी द्वारा आयुष वर्मा जालौन, कमलेश सरोज ‘मधुकर‘ प्रतापगढ़, शुभम यादव कानपुर ग्रामीण, ओम प्रकाश यादव महराजगंज तथा बिहारी लाल सिद्धार्थनगर को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष मो.शकील नदवी द्वारा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में इंतिजार अहमद, बहराइच तथा  मोहसिन खान, गोण्डा को प्रदेश सचिव नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ द्वारा समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश की राज्यकार्यकारिणी में सैय्यद मेंहदी रज़ा, पीलीभीत को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *