Dainik Athah

उप मुख्यमंत्री समेत केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री होंगे शामिल: संजीव शर्मा

हंस इंटर कालेज में ऐतिहासिक होगी जनसभा: अजीत पाल त्यागी

जन विश्वास यात्रा के आगमन पर मुरादनगर में विशाल जनसभा

अथाह संवाददाता,
मुरादनगर।
जन विश्वास यात्रा के आगमन पर एक विशाल जनसभा का आयोजन श्री हंस इंटर कॉलेज में किया जाएगा। जनसभा को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा के आगमन पर यात्रा का धूमधाम से संयोजक विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा।

भाजपा की जनविश्वास यात्रा 25 दिसंबर को मुरादनगर पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटे हैं। मेरठ दिल्ली मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मुरादनगर क्षेत्र में गंग नहर स्थित श्री हंस इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

जनसभा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी को संयोजक बनाया गया है। जनसभा को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केंद्र व प्रदेश के कई बड़े मंत्री संबोधित करेंगे। उसके बाद यह यात्रा साहिबाबाद और महानगर गाजियाबाद में रोड शो के साथ नोएडा के लिए रवाना की जाएगी। जन विश्वास यात्रा का मुरादनगर के चार स्थानों पर आगमन पर यात्रा का धूमधाम से भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित कई शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

जन विश्वास यात्रा की जनसभा के संयोजक मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की पांच सालों की उपलब्धियां वह जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुरादनगर की जनसभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक जनसभा होगी ग्रामीण क्षेत्र में किसानों व मजदूरों ने जन सैलाब के रूप में हजारों की संख्या में शामिल होंगे।

ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में 25 दिसंबर को होने वाली जनसभा को ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा कि मुरादनगर की जनसभा पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश को एक नया संदेश देगी उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, मुरादनगर देहात मंडल प्रभारी एवं महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, यात्रा संयोजक संजीव त्यागी, मंडल अध्यक्ष देहात अमरीश त्यागी, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, अनुज त्यागी ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान सुबोध त्यागी, प्रमोद त्यागी, मंडल मीडिया प्रभारी, विपिन गर्ग, अंकुर तोमर, मोहित त्यागी, प्रशांत खटीक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *