Dainik Athah

ओबीसी मोर्चा अपने सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करें: दया शंकर सिंह

मेरठ में आयोजित हुई ओबीसी मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक

अब तक 1.86 लाख सदस्य बनाये गये हैं, 75 जिलों में होंगे सम्मेलन

अथाह संवाददाता
मेरठ।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ओबीसी मोर्चा दयाशंकर ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के 15 अभियान प्रदेश में चल रहे हैं एवं मोर्चा का अपना अलग सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

दयाशंकर सिंह मंगलवार को मेरठ स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा एक लाख 86 हजार की सदस्यता अभी तक हो चुकी है, बाकि क्रम जारी है। आने वाले दिनों में ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन सभी 75 जिलों में होंगे। हर जिले के सम्मेलन में कार्यकतार्ओं की संख्या दस हजार रहेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने वाली यात्रा मे भी ओबीसी मोर्चा की भागीदारी रहेगी।

भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा की कामकाजी बैठक में दयाशंकर सिंह ने सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करने को कहा। मंच संचालन रूपेंद्र सैनी ने किया। मंच पर छेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, मंत्री मुनीश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, महेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष भाजपा मनोज पोशवाल के साथ सभी प्रभारी, महानगर अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *