Dainik Athah

Breaking: दिल्ली की राजश्री संग शादी के बंधन में बंधे तेजस्वी यादव

दिल्ली के सैनिक फार्म में आयोजित हुआ विवाह समारोह

उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने दिया वर वधू को आशीर्वाद

अशोक ओझा,
नयी दिल्ली।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज गुरुवार को राजश्री संग शादी के बंधन में बंध गये। नव दंपत्ति को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने आशीर्वाद दिया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव- राबड़ी देवी के लाल तेजस्वी यादव के विवाह बंधन में बंधने की बिहार के साथ पूरे देश के लोगों को प्रतीक्षा थी। बड़े ही गोपनीय रूप से दिल्ली के सैनिक फार्म में हुए विवाह समारोह में केवल परिवार के करीबी लोग ही गुरुवार को शामिल हुए। गुरुवार को दोपहर में तेजस्वी यादव ने दिल्ली की रहने वाली राजश्री संग सात फेरे लिए और विवाह की रस्म पूर्ण हुई। हालांकि वैवाहिक कार्यक्रम लालू प्रसाद यादव के दिल्ली स्थित निवास पर तीन दिन से चल रहे थे। विवाह समारोह में आने वाले अतिथियों का स्वागत खुद लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पत्नी डिंपल यादव, पूर्व एमएलसी एवं लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव, उनकी पत्नी आशा यादव, तेजस्वी यादव के बहनोई राहुल यादव, बहन रागिनी समेत सभी भाई- बहन एवं रिश्तेदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *