Dainik Athah

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर एवं वीके सिंह ने किया गाजियाबाद में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सौजन्य से दौलतपुरा स्थित ग्राउंड फ्लोर, थापर प्लाजा में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ भारत सरकार में कौशल विकास, उदयमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर तथा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ। दौलतपुरा स्थित आधार सेवा केंद्र सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा। इस आधार सेवा केंद्र के शुभारंभ होने से निवासियों के लिए सभी आधार अपडेट सेवाओं हेतु निकटतम सेवा केंद्र उपलब्ध होगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा सीधे प्रबंधित आधार सेवा केंद्र अत्याधुनिक वातावरण में निवासियों को समर्पित आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएं सफलतापूर्वक व निकटतम समय बचत के साथ प्रदान होंगी। साथ ही यह केंद्र स्थानीय निवासियों को एक आरामदायक वातानुकूलित वातावरण प्रदान करेगा तथा वरिष्ठ नागरिकों अथवा विशेष रूप से विकलांगों की सेवा के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करेगा।

ऐसे में जनरल वीके सिंह ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ के स्थानीय निवासियों को अपने आधार से अपडेट्स के लिए अन्य स्थानों पर जाने की अब आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि दौलतपुरा में ही आज से आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन की जा चुका है। साथ ही इस केंद्र पर हर वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं ताकि आधार अपडेट करवाने वाले लोगों को सरलतापूर्वक सुविधाएँ प्राप्त हो सके।

इस मौके पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पदाधिकारी तथा संगठन के स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद द्वारा सदयस्ता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनरल वीके सिंह द्वारा स्थानीय निवासियों को भाजपा की सदस्यता दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जी तथा संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *