Dainik Athah

महापौर ने हिंडन छठ घाट का किया निरीक्षण, लगाई झाडू – नारियल फोड़कर किया छठ पूजा का आगाज

अथाह संवादादाता
गाजियाबाद।
नगर निगम द्वारा शहर में 61 स्थानों पर छठ घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से विशेष साज सज्जा, विशेष सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में महापौर आशा शर्मा ने हिंडन छठ घाट का निरीक्षण किया और नारियल फोड़ कर छठ पूजा का आगाज किया। इस मौके पर महापौर ने झाड़ू लगाकर छठ घाट पर सफाई की शुरुआत की। 

महापौर आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के साथ हिण्डन छठ घाट का निरीक्षण किया। जिसमें होने वाली छठ पूजा के पर्व को लेकर तमाम व्यवस्था को देखा गया। महापौर द्वारा सभी विभाग से छठ घाट की स्थिति एवं प्रकाश की व्यवस्था पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि छठ घाट के सौंदर्यीकरण के कार्य लगभग 80% पूर्ण हो चुके हैं। अन्य स्थानों पर भी समय से कार्य पूर्ण कर दिए गए है।

छठ पूजा से पूर्व सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसी प्रकार छठ घाटों के पोंड, रंगाई पुताई, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई ,चुना, पेडो की धुलाई, छिड़काव,जल,पानी के टैंक, चेंजिंग रूम, पंडाल, कन्ट्रोल रूम, नाव, घास, झुंड, पेड़ो की छटाई का कार्य भी कराया गया एवं एक विशेष दस्ते लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि समय से सभी सुविधाएं उपलब्ध की जा सकें।

 इसी दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों ने भी महापौर से छठ पूजा पर्व के कार्यो के लिए गुहार लगाई है जिसको लेकर महापौर ने सर्व समाज को आश्वासन दिया है कि आपकी उम्मीद से बेहतर कार्य किया जाएगा। इस दौरान सच्चिदानंद राय, राकेश तिवारी, रीता सिंह, प्रियंका पांडे, मनोज जी, सतीश, तिलक राम पांडे, कंचन तिवारी, मनोज मुंगरी, साधु राम,वीरेन्द्र मिश्रा एवं सर्व समाज उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *