Dainik Athah

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक संपन्न

व्यापारी हमेशा खुद भाजपा में ज्यादा सुरक्षित पाता है :विनीत अग्रवाल शारदा

देश परदेश मोदी योगी की नीतियों के कारण आगे बढ़ रहा है: मोहित बेनीवाल

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन जीटी रोड स्थित वेस्ट व्यू होटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक का आयोजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अनुज मित्तल द्वारा किया गया। बैठक के दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने व्यापार प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और व्यापारियों का बहुत ही करीबी रिश्ता है।

व्यापारी हमेशा खुद को भाजपा में ज्यादा सुरक्षित पाता है। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा कारोबारियों को भाजपा के नीति और कारोबारियों के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में अवगत कराना है ताकि वे जागरूक हो सके। भाजपा के शासनकाल में कारोबार को लेकर अनेक क्रांतिकारी  कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ को प्रत्येक बाजार में बाजार संयोजक बनाने हैं।

विशिष्ट अतिथि मोहित बेनीवाल ने बताया कि किस तरीके से देश व प्रदेश मोदी जी और योगी जी की नीतियों के कारण आगे बढ़ रहा है मोदी जी के नेतृत्व में 100 करोड़ वैक्सीन का कार्यक्रम जिस तरीके से पूरा हुआ है, उससे भारत का लोहा विदेशों में भी माना गया है।

उन्होंने कहा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ वोट बनवाने और उसे डलवाने का काम करेंगे, जिससे योगी जी की सरकार द्वारा पूर्ण बहुमत से आ सके। 2022 में फिर से योगी सरकार का परचम लहराएंगे और बीते 5 सालों में जिस तरह से कारोबारी भयमुक्त होकर कारोबार करेगा, यह सिलसिला जारी रहेगा।

कार्यक्रम में गाजियाबाद महानगर के महानगर संयोजक अनुज मित्तल व सह संयोजक अनिल सांवरिया के नेतृत्व में मोहित बेनीवाल व विनीत शारदा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, क्षेत्रीय सह संयोजक विभु बंसल, गाजियाबाद महानगर के सह संयोजक अनिल सांवरिया, विपिन गोयल, पंकज गर्ग, उमेश भाटी, अंकित गर्ग व 19 जिलों के महानगर संयोजक, सह संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *