Dainik Athah

मियावकी पद्धति से लगाए गए पौधे वृक्ष में हुए तब्दील

प्रत्येक पौधे पर तय है नगर निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में समस्त जोनों में पौधारोपण किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर जन सहयोग किया गया। महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मियावकी पद्धति से पौधारोपण किया गया। साथ ही अधिकांश ऐसे वृक्ष लगाए गए, जो ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन बनाते हैं।

नगर आयुक्त द्वारा प्रभारी उद्यान डॉ अनुज कुमार सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारियों की भी जिम्मेदारी प्रत्येक पौधों पर लगाई गई कि किसी भी हालत में पौधों को वृक्ष में तब्दील जिम्मेदारी के साथ करना है। इस पर अधिकांश पौधे वृक्ष में तब्दील हुए हैं और स्वच्छ वातावरण में बढ़ावा किया गया है।

विजय नगर जोन के अंतर्गत प्रताप विहार तथा मोहन नगर जोन के अंतर्गत साईं उपवन में मियावकी पद्धति से मुख्य रूप से पौधारोपण किया गया, जिसमें 35 तरह की पौधे लगाए गए, जो कि अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं। बरगद, पीपल, जामुन, नीम, पिलखन, अमरूद, करोंदा, सागवान, पिलखन, केला, इमली, करंज, कनेर आम इत्यादि वृक्ष बहुत ही जल्द एक बड़ा स्वरूप लेकर शहर वासियों के लिए लाभदायक होंगे। औषधियों के पौधे भी शहर वासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगेl

उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण के क्रम में आगे भी इसी प्रकार पौधों को लगाकर वृक्ष बनाने तक की जिम्मेदारी ली जायेगी, जिसमें जनता का विशेष सहयोग प्राप्त होता हैl पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगाए गए पौधे भी अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं तथा क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा पौधारोपण में निभाई गई जिम्मेदारी प्रशंसनीय है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा समस्त सहयोगियों का पौधे से वृक्ष बनाने में सहयोग प्राप्त होने पर धन्यवाद दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *