Dainik Athah

मंथन

विस चुनाव से पहले हर वर्ग को साधने की कवायद- सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय


जिसका प्रदेश की जनता एवं कार्यकर्ताओं को लंबे समय से इंतजार था वह घड़ी आज आ भी गई। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विधान परिषद सदस्यों को नामित करने का काम भी श्राद्ध पक्ष में ही पूर्ण कर लिया गया। मंत्रिमंडल विस्तार एवं एमएलसी मनोनयन में क्षेत्र एवं वर्गों को साधने की तरफ पूरा ध्यान दिया गया है। इसे कहना चाहिये सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय। प्रदेश मंत्रिमंडल में कांग्रेस छोड़कर आये जितिन प्रसाद जिन्हें ब्राह्मण चेहरे के रूप में जगह मिली है को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही तीन पिछड़े वर्ग, एक अनुसूचित जाति एवं दो अनुसूचित जन जाति के मंत्री बनाये गये हैं। इस प्रकार हर वर्ग का साधने का प्रयास किया गया है।

मंत्रिमंडल विस्तार में विवादित दिनेश खटीक को स्थान मिलने का अर्थ यह है कि संघ की मर्जी भी विस्तार में चली है। दिनेश खटीक पश्चिम में संघ की पसंद से शामिल किये गये। इसी प्रकार विधान परिषद सदस्यों के मनोनयन में पश्चिमी उप्र के शामली के रहने वाले वीरेंद्र सिंह गुर्जर का मनोनयन किया गया है। वे आधा दर्जन बार विधायक भी रह चुके हैं। भाजपा उनका उपयोग शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर जिलों में करेगी। गुर्जरों में वीरेंद्र सिंह बड़ा नाम है। हालांकि सुरेंद्र सिंह नागर राज्यसभा में है तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भी। इसके साथ ही मनोनयन के मामले में भी क्षेत्र एवं जातियों का ध्यान रखा गया है। भाजपा से गठबंधन करने वाले डा. संजय निषाद को निषाद पार्टी का भाजपा से गठबंधन करने का पुरस्कार मिला है। नये मंत्री एवं नये एमएलसी का पार्टी को कितना लाभ मिलता है यह तो 2022 के विधानसभा चुनाव में ही साफ होगा। लेकिन हर वर्ग को साधने की कवायद भाजपा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *